झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना ▬ किसानों का 2 लाख तक लोन होगा माफ़

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 ▬ झारखंड सरकार ने सभी किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी जारी की है। झारखंड सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी योजना के तहत सभी किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, किसान कृषि ऋण योजना के अंतर्गत ऋण माफी की सीमा बढ़ा दी गई है। इस योजना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत, किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इस योजना के तहत कितना कर्ज माफ किया जाएगा, इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। अगर आप झारखंड राज्य के किसान हैं और इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो इस आलेख को पूरा जरूर पढ़ें। किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभ उठाने और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 ▬ Overviews

Post Nameझारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना
Post Date28 February 2024
Post TypeSarkari Yojana
Scheme Nameझारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी योजना
Loan Amount2 Lakh
official Websitejkrmy.jharkhand.gov.in

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने वर्ष 2024-25 के लिए 1,28,900 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव मंगलवार को विधानसभा में पेश किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार का यह पहला बजट है। सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Rin Mafi Yojana) के तहत सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने और राज्य खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 5 लाख अतिरिक्त लाभार्थियों को शामिल करने की घोषणा की।

“झारखंड किसान कर्ज माफी योजना” अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय अनुमान पिछले वार्षिक वित्तीय विवरण से 10% से अधिक है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 का मुख्य उदेश्य

“झारखंड किसान कर्ज माफी योजना” का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के अल्पावधि कृषि ऋण धारक किसानों को ऋण के बोझ से राहत प्रदान करना है। इस योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • फसल ऋण धारक की ऋण पात्रता में सुधार लाना।
  • नए फसल ऋण प्राप्ति की सुनिश्चितता बनाए रखना।
  • किसान समुदाय के पलायन को रोकना।
  • कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 में कितने रुपये तक होगा कर्ज माफ़

खबरों के अनुसार, झारखंड सरकार द्वारा किसानों के लिए 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसका मतलब है कि ऐसे किसानों का जिन्होंने 10 हजार, 50 हजार, 1 लाख या फिर 2 लाख रुपये का ऋण लिया है, उन सभी का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 ▬ Paper Notice

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 ▬ इस योजना से लाभ लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करने वाले किसान को ‘रैयत’ कहा जाता है, जबकि अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि करने वाले किसान को ‘गैर-रैयत’ कहा जाता है। झारखंड राज्य के निवासी किसान होना और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।

किसान के पास वैध आधार नंबर होना चाहिए और एक परिवार में सिर्फ एक ही फसल ऋण धारक सदस्य पात्र हो सकता है। आवेदक को मान्य राशन कार्डधारी और किसान क्रेडिट कार्डधारी होनी चाहिए।

इस योजना के अंतर्गत, आवेदक को अल्पविधि फसल ऋणधारक होना चाहिए और फसल ऋण को झारखंड में स्थित अर्हत्ताधारी बैंक से निर्गत किया जाना चाहिए।

आवेदक के पास मानक फसल ऋण खाता होना चाहिए और यदि दिवंगत ऋणधारक हैं तो उनके परिवार को भी लाभ मिलेगा।

इस योजना में सभी फसल ऋण धारकों के लिए स्वैच्छिकता होगी।

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 किस प्रकार दिए जायेंगे लाभ

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी। जिन किसानों का नाम इस सूची में होगा, उन सभी का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत, यदि आप लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस सूची में अपने नाम की जांच करनी होगी।

Important Links

Home PageClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Jharkhand Kisan Karj Maafi Yojana 2024 ▬ FAQ

झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे?

पहले आपको किसान माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पहुँचने के बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा। अब आपको “ऋण मोचन” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा।

झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी योजना क्या है और इस योजना से किन लोगो को होगा फायदा

झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी योजना के तहत झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा किसानों का 2,00,000 रुपये तक का ऋण माक किया जायेगा. इस